किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में बीबीए के अंतिम वर्ष के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामा एजूकेशनल ट्रस्ट की अध्यक्षा रचना गोयल, प्राचार्य डॉ. डबलेश कुमार एवं चीफ प्राक्टर रवीश कुमार, कोआर्डिनेटर विजेता मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में शबीना परवीन और सानिया नाज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मोहम्मद परवेज ने दिल दिया गल्ला सोलो सांग गाया। ईशांत राजपूत ने डांस प्रस्तुत किया। दीपांशु राजपूत एवं अदनान ने नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल मोहम्मद इमरान और मिस फेयरवेल हीबा अली चुनी गई। स्टूडेंट ऑफ द ईयर इमरान, बेस्ट ड्रेसअप छात्र फैजान अहमद, छात्रा नुजहत परवीन चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन शाजेब, अहमद हसन, सानिया नाज ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रियंका चौधरी, मंदीप कुमार, मधुर अग्रवाल, फरहीन, तंजील, प्रताप कुमार सिकंदर, नेहा शर्मा, नीति सिरोही, दीप्ति, फाल्गुनी शर्मा, आदि उपस्थित रहे।