प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत
धामपुर। लघु उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष अरुण गोयल का धामपुर में पहुंचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन किसी व्यापारी का उत्पीड़न करेगा तो आंदोलन किया जाएगा। मंडल के पूर्व नगराध्यक्ष हरपाल सिंह चावला के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रेमबाला ने कहा कि सभी व्यापारियों को संगठन मजबूत करने के कार्य करने चाहिए। पूर्व नगराध्यक्ष हरपाल सिंह चावला के कार्यों को देखते हुए जल्द उन्हें संगठन के और उच्च पद का दायित्व सौंपा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, हरविंदर सिंह कालरा, गुरमीत सिंह जुनेजा, सतविंदर सिंह जुनेजा, सुमित कुमार अग्रवाल, चरण प्रीत सिंह चावला, अनिल कुमार, अंकित त्यागी, प्रदीप सचदेवा, मोहम्मद हामिद, मोहम्मद कुरेशी, मोहम्मद जावेद कमर रहे।