बारह सिंघे के शिकार की शिकायत
स्योहारा। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में गांव मलकपुर के ग्रामवासी शीशराम, बलवीर सिंह, दिलावर सिंह आदि ने कहा है कि मंगलवार की सुबह गांव के निजामउद्दीन और उसके बेटे नदीम ने मुकरपुरी के जंगल से एक बारहसिंघे को पकड़ लिया। जब ये उसे पकड़ कर ले रहे थे तो बारहसिंघा इनकी पकड़ से छूट कर गांव के धारी सिंह के मकान में घुस गया। पीछे से ये लोग भी धारी सिंह के मकान में घुस गए। जहां इन लोगों ने बारहसिंघे के सींग तोड़ दिए और उसे पकड़ कर ले गए। गांव के केवल सिंह के रास्ते में बारहसिंघे के सींग के साथ देखा। इसकी सूचना डायल 100 पर दी। स्याहारा पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ भी इन लोगों ने अभद्रता की। थानाध्यक्ष का कहना है कि गांव के लोगों का एक शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जाएगी।