अमरोहा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व आपराधिक घटनाओं केे विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई की ओर से आंबेडकर पार्क में काला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सुमनलता जाटव ने उन्नाव, कठुआ और सूरत में महिलाओं पर हुए अत्याचार की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को रोकने में प्रदेश और केंद्र की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। महिलाएं आए दिन दुष्कर्म और हत्या जैसी घृणित घटनाओं की शिकार हो रही है। लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में अभी तक विफल साबित हुई है। जो चिंता का सबब है। इससे पूर्व सभा में एकत्रित लोगों ने मृतात्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान फरजाना खातून सैफी, शहाना बेगम, रीना शीतल, खुरवचन कौर, सजिदा खातून सैफी, रुबी शकीला सैफी, शहाना सैफी, गुलफशा सैफी, संगीता, संजना, स्वाति जाटव, जमुना देवी आदि शामिल रहीं।