फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में बाघ दिखने से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। आबादी क्षेत्र में बाघ के दिखाई देने से राहगीरों में दहशत का माहौल है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि सूचना मिलने पर गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। एक टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। कालागढ़ की नई कालोनी में एक बाघ कई दिनों से मुख्य मार्ग पर दिखाई दे रहा है। सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक यह बाघ इंटर कालेज के निकट नलकूप संख्या चार के आस पास दिखाई दे रहा है, जिससे सुबह सैर को जाने वाले नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। राहगीरों मुकेश कुमार, संजीव सिंह, अजय, विजय, अनिल आदि का कहना है कि सुबह के समय आम आदमी सड़क पर अपने कार्यों के लिए निकलता है। ऐसे में बाघ के सड़क पर आ जाने से परेशानी हो जाती है। उधर, वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। वहां टीम तैनात कर दी गई है। वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें