फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात । गांव रहमापुर में एक बालक की गांव के तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई ।परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बालक का शव लगभग एक घंटे बाद तालाब से निकाला ।
विज्ञापन

रहमापुर निवासी मोहम्मद आजम 11 वर्ष पुत्र मोहम्मद अकबर अपने साथी नवाब, अजीज, रहमान आदि के साथ गांव के पूरब दिशा में स्थित तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय तालाब में मोहम्मद आजम डूब गया ।कुछ देर तक उसके ऊपर न आने पर उसके साथ के बच्चों ने घर जाकर उसके डूबने का शोर मचा दिया ।उसके शोर की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंचे । उन्होंने लगभग एक घंटे तक तालाब में उसके शव को तलाश किया । वे एक घंटे बाद मोहम्मद आजम के शव को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाए ।यहां पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें