रेहड़। भोगपुर से मच्छमार बारात में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की हर्रावाला भगतावाला के बीच मोड़ पर सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
भोगपुर थाना बढ़ापुर निवासी राजेश ने बताया कि शुक्रवार को उनके गांव से सोमपाल पुत्र हरपाल सैनी की बारात रेहड़ थाने के गांव मच्छमार में रामप्रसाद सैनी के यहां आयी थी। जिसमें उसका भतीजा बबलू 19 वर्ष पुत्र प्रकाश, अर्जुन 20 वर्ष पुत्र जंगबहादुर और टिल्लू 20 वर्ष पुत्र हरपाल भी एक ही बाइक से बारात में शामिल होने को आये थे। बाइक बबलू चला रहा था। जब यह युवक बाइक से हर्रावाला और भगतावाला के बीच मोड़ पर पहुंचे। तो सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे कुचल कर बबलू की मौके पर मौत हो गई। जबकि अर्जुन और टिल्लू गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की सूचना से परिजनों को अवगत कराया। घायलों को पुलिस से यहां से उठाकर उपचार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसओ विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद बारातियों में अफरातफरी मच गई।