फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार दिखाई देने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार दिखाई देने से दहशत
विज्ञापन

स्योहारा। मखनपुर के जंगलों में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का फैल गई। डर के कारण ग्रामीणों अकेले जंगल जाने से बच रहे हैं। रविवार की शाम पांच बजे गांव मखनपुर निवासी भूदेव सिंह बाइक से अपने खेतों पर गए थे। खेतों पर उन्हें एक गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया। भूदेव सिंह ने किसी प्रकार छिपकर ग्रामीणों को फोन पर इसकी सूचना दी। क्षेत्रपाल सिंह नरेंद्र पाल, बॉबी, बिकुल, अरुण कुमार, मुन्ना सिंह, तेजपाल सिंह, रवि चौधरी, बेदी सिंह, कृपाल सिंह, नरेश कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार ग्रामीण के साथ मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर गुलदार भाग गया। सोमवार सुबह गांव के रवि चौधरी ने भी जंगल में गुलदार को एक पेड़ पर चढ़े देखा। दो बार गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें