फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संस्कृति ने कभी किसी के आस्था स्थल को नहीं तोड़ा-स्वामी राज राजेश्वराश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। शंकराचार्य शारदा पीठ स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने कहा हिंदू संस्कृति ने कभी किसी के आस्था स्थल को नहीं तोड़ा। हिंदू संस्कृति जोड़ने का काम करती है तोड़ने का नहीं।
विज्ञापन

सोमवार को जेपी पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी के शताब्दी वर्ष पर स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने राम मंदिर पर कहा कि मंदिर पहले से ही था अब उसकी भव्यता का विषय है।
उन्होंने कहा कि हिंदू ने विश्व के इतिहास में आजतक कभी किसी के भी आस्था स्थल को नहीं तोड़ा है। भारतीय संस्कृति तोड़ने की नहीं जोड़ने की संस्कृति है। हिंदू दर्शन ही एक ऐसा दर्शन है जिसने चींटी से लेकर आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के बारे में विचार किया। पहली रोटी यदि गाय की निकलती है तो आखिरी रोटी कुत्ते की निकलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां तक राम मंदिर को भव्यता प्रदान करने का विषय है वह राम की इच्छा है वह किसका श्रेय किसको देना चाहते हैं। हिंदू समाज ने मोदी से अपेक्षा है। मोदी के साथ उत्तर प्रदेश में योगी भी है। मोदी व योगी सरकार राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पाई तो यह देश का बड़ा दुर्भाग्य है। विद्यालय के शताब्दी वर्ष पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, अनिल पांडेय, राम अवतार बंसल, विकास गुप्ता रॉकी, पल्लव अग्रवाल, अशोक कुमार नेताजी, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र राजपूत, पंकज वैश्य, हरिराज सैनी, विकास त्यागी, सुधीर अग्रवाल, आदित्य बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें