फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा स्वच्छ गणतंत्र उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा स्वच्छ गणतंत्र उत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में 20 जनवरी से 26 जनवरी तक स्वच्छ गणतंत्र उत्सव का आयोजन होगा। ग्रामवासियों के सहयोग से सफाई कर गांव को चमन बनाया जाएगा। ब्लाक अधिकारी अपने जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के साथ इस दौरान सुबह से शाम तक गांवों में प्रवास करके अभियान को गति देंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए 11 प्रचार वाहन 20 जनवरी को ब्लाकों में भेजे जाएंगे।
सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिला 15 अगस्त 2017 को ओडीएफ हो गया है। प्रशासन ने अब गांवों को चमन बनाने का बीड़ा उठाया है। गणतंत्र की 68 वीं सालगिरह पर जिले को सफाई का तोहफा दिया जाएगा। इसके लिए 20 जनवरी स्वच्छ गणतंत्र उत्सव शुरू होगा। ब्लाक अधिकारी व कर्मचारी अपने हल्के गांवों की सफाई कराएंगे। शिक्षण संस्थाओं में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वह स्वयं गांवों में जाकर सफाई करेंगे। हर ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी है। सीडीओ के अनुसार जिले में 11 ब्लाक हैं। 20 जनवरी से 11 प्रचार वाहन अभियान को गति देने के लिए ब्लाक के गावों में जाएंगे। लोगों को व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीडीओ अभियान को लेकर कर्मचारियों में नया जोश भरने में जुट गए हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने किरतपुर व नजीबाबाद ब्लाक में बैठक की।
विज्ञापन


सीडीओ करेंगे अभियान की ट्रेकिंग
बिजनौर। स्वच्छ गणतंत्र दिवस की कमान डीएम जगतरात के हाथों में रहेगी। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी की टीम विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम से अधिकारियों की ट्रेकिंग करेगी। मिनट टू मिनट अभियान की जानकारी लेगी। डीएम रोजाना अभियान की समीक्षा करेंगे। डीआईओएस व बीएसए शिक्षण संस्थाओं के प्रभारी बनाए गए हैं। सीडीओ के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन


कब क्या होगा?
20 जनवरी को स्वच्छता शपथ, निबंध प्रतियोगिता, 21 जनवरी को शासन की ओर से बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण, 22 जनवरी स्वच्छता बसंतोत्सव, 23 जनवरी स्वच्छता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, 24 जनवरी को स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक व सामूहिक श्रमदान, 25 जनवरी स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, 26 जनवरी को स्वच्छता गणतंत्र उत्सव रैली व ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें