फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर में आग लगने से हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। बादीगढ़ चौराहा स्थित एक जनरल स्टोर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नवाबाद निवासी लखवेंद्र पुत्र दिलीप का बादीगढ़ चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान है। लखवेंद्र ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। रविवार की सवेरे आकर देखा तो दुकान में आग लगी थी। सामान आग में सुलग रहा था। दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर स्वाह हो चुका था, जबकि कुछ सामान आग की चपेट में आने से बच गया। पड़ोसियों की मदद से उसने दुकान में बचे सामान को किसी तरह से बाहर निकाला। हालांकि दुकान की बगल में ही पुलिस की पिकैट रहती है, बावजूद इसके दुकान में आग लगने की घटना किसी के गले नहीं उतर रही है। वहीं कुछ लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि बिजली के स्टार्ट सर्किट से आग लगी होगी। आरोप है कि सूचना देने पर भी राजस्व की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने तहसीलदार से जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर ले ली गई है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें