फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिव्या ज्योति पब्लिक स्कूल, क्यामपुर में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, रविंद्र कुमार बली व कोच राज विपिन जोशिया ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलीट, कबड्डी, ताईक्वांडो के मैच कराए, इसमें जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि खूब खेलो खूब बढ़ो के तहत प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बृहस्पतिवार को समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सुशील त्यागी, विकास, महेंद्री, प्रबंधक आशा करण, प्रधानाचार्य अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें