फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मृत बताने के बाद चिकित्सकों ने फिर शुरू कियजा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत घोषित होने के बाद लौट आईं सांसें
विज्ञापन

- मेरठ में मृत बताने के बाद चिकित्सकों ने फिर शुरू किया उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद।
एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार करा रहे एक कातिब की मृत्यु की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। नर्सिंग होम ने मृतक घोषित कातिब के शरीर में हरकत होने और उसके जीवित होने पर पुन: उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के प्रतिष्ठित कातिब परिवार के शैलेंद्र शर्मा पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित हैं। हालत गंभीर होने पर उनका उपचार मेरठ के एक नर्सिंग होम चल रहा है। नर्सिंग होम ने आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती शैलेंद्र की मृत्यु हो जाने की परिजनों को सूचना दी। नजीबाबाद खबर आने पर परिवार में मातम छा गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। उधर, शुक्रवार सुबह नर्सिंग होम से डिस्चार्ज होते समय अचानक शैलेंद्र के शरीर में हरकत होने और सांस लौट आई। आनन फानन में शैलेंद्र का पुन: उपचार शुरू किया गया। शैलेंद्र के जीवित होने की खबर से परिवार एवं परिचितों ने राहत की सांस लेते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें