धामपुर (बिजनौर)। रानी बाग पुलिस के प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह गांव मौहड़ा के पास गांव के 24 वर्षीय विकास पुत्र ऋषिपाल सिंह की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे गांव के पास ही अप लाइन पर हुआ । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब कार्रवाई करने का प्रयास किया तो मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। प्रभारी ने बताया कि शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।