फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। बार संघ के संयुक्त सचिव देव प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, मो. आरिफ, मो. फहीम, कपिल त्यागी, संजीव कुमार, अखिलेश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारी बाबूराम रसौनी को एक ज्ञापन सौंपा है। प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में दो माह से लखनऊ और सहारनपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर करने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं का कहा कि लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन बंद होने से छोटे स्टेशन से सफर करने वाले यात्री काफी परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों और नौकरी पेशा दैनिक यात्रियों को हो रही है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई गई तो उन्हें जनहित में विरोध आंदोलन पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें