बिजनौर। पुनर्मतगणना में जीत हासिल करने वाले गांव चौकपुरी के ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह को पद की शपथ दिलाई गई। जितेंद्र सिंह ने 2015 के ग्राम प्रधान चुनाव के बाद हुई मतगणना में धांधली होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में एसडीएम सदर को फिर से मतगणना करने के आदेश दिए थे। आठ नवंबर को कलक्ट्रेट में हुई मतगणना में जितेंद्र सिंह ने तत्कालीन ग्राम प्रधान उदयवीर को चार वोटों से हराया था। एडीओ पंचायत बृजपाल सिंह ने सोमवार को जितेंद्र सिंह को प्रधान पद की शपथ दिलाई। युसूफ यूसुफ