फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संशोधन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)। सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशन एसोसिएशन की बैठक में पेंशन के संशोधन पर चर्चा हुई। इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल अनेक विभागों के अधिकारियों से मिला और समस्याओं के बारे में बताया। सभी अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। अध्यक्षता दुर्गा सिंह और संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

नि:शुल्क जांच अब आठ बजे से
बिजनौर (ब्यूरो)। वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से 17 नवंबर से रविवार को सुबह साढ़े सात बजे के बजाए आठ बजे से मरीजों की शुगर और ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच होगी। जांच संगठन कार्यालय में होंगी।

व्यवस्था में सुधार की मांग
बिजनौर (ब्यूरो)। तहसील नजीबाबाद के अहमदपुर सादात निवासी अकबर हुसैन लखनवी ने सीएमओ कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उनके गांव में हर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के आदेश पर चिकित्सा शिविर लगाया जाता था। शुरू में तो स्टाफ ने सही काम किया, लेकिन अब मरीजों से अभद्रता की जा रही है। मरीजों को दवाई भी नहीं दी जाती है। सीएमओ से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें