रेहड़(बिजनौर)। मानदेय की मांग को लेकर पशु मित्र, पैरावेट कर्मियों ने मंगलवार को विभाग की ओर से होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पशु टीकाकरण कार्यक्रम का बहिष्कार किया और पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
पशुमित्र गजराम, ललित, यशपाल, टिकेंद्र, दिनेश, हंसराज, नीरज, प्रदीप आदि ने बताया की पिछले काफी समय से वह मानदेय को बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उनकी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। शासन की ओर से प्रति टीका मात्र एक रुपया देय है। वो भी समय से नहीं मिलता है । पशुमित्रों और पैरावेट कर्मियों ने सरकार से तीस हजार रुपये मासिक मानदेय दिलाने की मांग की है। इस दौरान पशुमित्रों ने ज्ञापन पशु चिकित्साधिकारी कासमपुरगढ़ी डाक्टर एसपी सिंह को दिया । उधर, डाक्टर एसपी सिंह का कहना कि पशुमित्रों की ओर से कार्यक्रम बहिष्कार कर देने से पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सकेगा।