फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमागहमी के माहौल में राशन डीलर का चुनाव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर में ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में राशन डीलर के चुनाव के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल बना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी हल्दौर प्रमोद कुमार शर्मा और ग्राम पंचायत सचिव विपिन सैनी ने चुनाव प्रक्रिया को प्रारंभ किया। पंचायत के गांव मेहरपुर निवासी सागर सिंह और फरीदनगर के चेतराम सिंह ने अपना नामांकन कराया। दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में ग्रामवासी कतार लगाकर बैठ गए। चुनाव अधिकारियों ने कतार में लोगों की गिनती कराई। सागर सिंह के पक्ष में 257 और चेतराम के पक्ष में 221 लोगों ने अपनी सहमति दर्ज कराई। सागर सिंह को 36 लोगों का अधिक समर्थन मिलने पर राशन डीलर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें