भाकियू लगाएगी बाबा टिकैत की नई प्रतिमा
चांदपुर। भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की निंदा की। कहा कि भाकियू नवरात्रों में किसान नेता की नई प्रतिमा स्थापित कराएगी। बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगले पर पत्रकारों से बात करते हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह सहरावत ने आशंका जाहिर की है कि किसान नेता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर कुछ तत्व जनपद का माहौल खराब करना चाह रहे हैं। प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। इस दौरान प्रेसवार्ता में चौधरी लुधियान सिंह, रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, शीशपाल सिंह, निपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।