अफजलगढ़। गांव मोहम्मदपुर राजौरी बस स्टैंड के निकट एसवीएस डिग्री कालेज के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जसपुर की ओर से आगे पीछे चल रहे एक ट्रक व एक डंपर स्टेट हाईवे स्थित पुलियां के धंसने की वजह वाहनों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक बाल बाल बच गए । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज बारिश के चलते भूतपुरी- जसपुर मार्ग पर मोहमदपुर राजोरी के निकट डिग्री कालेज के पास पानी की निकासी के लिए विभाग द्वारा पुलिया बनाई गई थी। जो तेज बारिश के कारण धंस गई, जिससे बीच मार्ग में करीब तीन फिट गहरा, दो फिट चौड़ा गड्ढा बन गया है। जो हादसों का सबब बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे में पेड़ की शाखा को लगाकर उसके ऊपर लाल कपड़ा रखकर वाहनों को गड्ढे से बचाने को प्रयास किया। पीडब्लूडी के अधिकारियों को अवगत कराया। समाचार लिखे जाने पीडब्लूडी का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जिससे लोगों में असंतोष है।