धामपुर (ब्यूरो)। आरएसएम कॉलेज में शिक्षक संघ के गठन में भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरिश्वचंद यादव को अध्यक्ष और कृषि वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. शौराज सिंह को सचिव, डॉ. भारती चौहान को उपाध्यक्ष, डा. रामकुमार सिंह को सह सचिव, डॉ. चमन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह रहे।