नहटौर ।हिंदू जागरण मंच की ओर से पूरे जनपद में निकाली जाने वाली दो दिवसीय अखंड भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ नहटौर में हुआ। संकल्प यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार युवकों ने भाग लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।
मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती में हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय मंत्री हितेष बंसल और विधायक ओमकुमार
ने संयुक्त रूप से संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। अखंड भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री हितेश बंसल ने कहा कि जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा तब तक अखंड भारत बनना संभव नहीं है। उन्होंने देश को अखंड बनाने में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। यात्रा से पूर्व सीता बाल्मीकि, जयंती देवी, गीतू, सविता देवी आदि महिलाओं ने भारत माता की आरती की। यात्रा का उद्देश्य लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करना है। संकल्प यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह मूलचंद त्यागी, कार्यक्रम संयोजक सावन सूद विवेक चौधरी, ऋषभ जैन, अभिषेक त्यागी, विपिन कुमार, लवली त्यागी, नवीन जी, महावीर सैनी, अरविंद जोशी, अर्जुन वाल्मीकि, जोनी जोशी, पंकज भार्गव, विपिन वर्मा अनिल सैनी आशु कौशिक, मणिकांत जोशी, रविंद्र चैनवाल, अनिल बाल्मीकि, हिमांशु, सुमित, अंशित जैन, रुपचंद, राहुल गर्ग, प्रशांत वर्मा आदि सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।