फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व गन्ना राज्यमंत्री को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश भी जिले के किसानों के रोल मॉडल बन गए हैं। उनके फार्म में खड़ा गन्ना किसानों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मिल अधिकारी भी गन्ने की ऊंचाई व मोटाई देखकर दंग रह गए। मिल अधिकारियों ने ओमवेश को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ट्रैंच विधि से गन्ना बोने के लिए गन्ना विभाग के अलावा शुगर मिल भी किसानों को जागरूक कर रही है। चांदपुर शुगर मिल के अधिकारी इस संबंध में जागरूकता रैली निकालते हुए पूर्व गन्ना राज्यमंत्री के केवलानंद कृषि फार्म पर पहुंचे तो फार्म हाउस में गन्ना देखकर दंग रह गए। फार्म हाउस में ट्रैंच विधि से 12 एकड़ गन्ना बोया गया है। पत्ती सहित गन्ने की लंबाई 18 फीट तक है। ओमवेश के पीआरओ संसार सिंह ने बताया कि ओमवेश खुद भी किसानों को ट्रैंच विधि से गन्ना बोने के लिए जागरूक कर रहे हैं ताकि किसान की आमदनी बढ़े। 100 से ज्यादा गांवों के किसान उनके फार्म हाउस पर आकर गन्ना देख चुके हैं। मिल के मुख्य महाप्रबंधक अशोक सिंह, जीएम केन ओमवीर सिंह, गन्ना विकास महाप्रबंधक मनोज कुमार ने स्वामी ओमवेश को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें