फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तालाब में कूद बाइक सवार को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने तालाब में कूदकर बाइक सवार को बचाया
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। गजरौला निवासी हेमंत कुमार देवता महाविद्यालय मोरना का छात्र है। वह मानपुर शिवपुरी में रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां माया देवी को पीछे बैठाकर बाइक से तरकौला के रास्ते जा रहा था। गांव चाकरपुर के करीब तालाब के बराबर के रास्ते में कीचड़युक्त पानी देख मां बाइक से उतर गई। रास्ता पार करते हेमंत की बाइक फिसलकर तालाब में गिर गई। बाइक के साथ बेटे को पानी में डूबते देख मां ने शोर मचा दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दलबीर सिंह, महावीर सिंह, रवि कुमार, अनुज कुमार, विक्रम सिंह तथा नंद किशोर आदि वहां पहुंचे तथा तालाब में कूदकर हेमंत कुमार व उसकी बाइक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें