फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बंदरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर से छह बंदरों की मौत
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। गांव बादीगढ़ में विषाक्त पदार्थ खाने के बाद पशु अस्पताल में भर्ती कराए गए छह बंदरों की मौत हो गई। दो बंदरों की हालत में सुधार है। वन विभाग ने मृत बंदरों को दफना दिया है। रविवार को बादीगढ़ चौराहे पर किसी ने बंदरों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे बंदर तड़पने लगे। समाजसेवियों ने बंदरों को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के बाद दो बंदरों की हालत सुधर गई, लेकिन छह बंदरों की मौत हो गई। घटना से नागरिकों में रोष है। पशु चिकित्सक सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बंदरों को जहर दिया गया है। वहीं डिप्टी रेंजर जयपाल सिंह ने बताया कि मृत बंदरों को दफना दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें