फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल को आज राशन की दुकानों पर रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज राशन की दुकानों पर रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर। राशन डीलरों की बैठक में विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए 18 जुलाई को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया। टाउन हॉल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में लाने, राशन डीलरों को पांच किलो वाला गैस सिलेंडर देने, सभी को चीनी और केरोसिन देने, नित्य प्रयोग होने वाली वस्तुओं को बेचने की अनुमति देने, राशन में दुकानदारों के कमीशन में वृद्धि और अनाज न देकर सब्सिडी का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में देने के विरोध में हड़ताल की जा रही है। अधिक संख्या में हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता अवधेश खन्ना और संचालन याकूब कुरैशी ने किया। बैठक में मनोज आर्य, अनिल चौधरी, तिलकराज, राजू सिंह, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनिल विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें