फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने की प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी के खिलाफ आशाओं का स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा कर उन्हें हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी आशा संघ की प्रदेशाध्यक्ष गिरिजा देवी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं के प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल ने प्रसव की संख्या में बढ़ोत्तरी करने को कहा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता रीता त्यागी ने लाभार्थियों एवं आशाओं का पेमेंट नहीं मिलने की बात रखी तो डॉ. कुनाल भड़क गए और अभद्रता की। इसी बात को लेकर आशाओं ने सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया और सीएमओ से डॉ. कुनाल को हटाने की मांग की। इस दौरान प्रेमलता, संतोष, सुमन, कुसुम यादव, संगीता, ममता आदि काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं डॉ. कुनाल कुमार ने आशाओं के अभद्रता करने के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें