हाईवे पर घर के बाहर से
दस टायरा ट्रक चोरी
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर के बालसदन मांटेसरी स्कूल के पास मेरठ-पौड़ी हाईवे पर खड़ा दस टायरा ट्रक यूपी 70 बीटी 3789 बुधवार रात चोरों ने चोरी कर लिया। ट्रक स्वामी सरदार रणजीत सिंह को बृहस्पतिवार सुबह ट्रक गायब मिला। घनी आबादी के बीच से ट्रक चोरी होने की घटना से नाराज ट्रांसपोर्टर्स थाने पहुंचे। रणजीत सिंह, मनमोहन सिंह, सरदार बलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह एवं भाजपा नेता संजीव अग्रवाल आदि ने थाना प्रभारी से ट्रक चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, रात को पुलिस गश्त बढ़ाने और नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।