फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व बाइक की भिडंत में महिला मरी,पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से महिला
विज्ञापन

की मौत, पति घायल
कोतवाली देहात (बिजनौर)।
कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर ढाबे के पास बाइक व रोडवेज बस की भिड़ंत में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई. जबकि पति घायल हो गया। चालक बस लेकर फरार हो गया।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुम्हेडा निवासी खुशीराम पत्नी शोभा देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से नजीबाबाद से कोतवाली देहात आ रहा था। कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर ढाबे के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। खुशीराम व उसकी पत्नी शोभा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दंपति को पीएससी लाया गया। वहां शोभा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक बस समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें