फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी की पीड़ित से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना सुमेरपुर क्षेत्र निवासी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री की सोशल मीडिया के जरिए थाना क्षेत्र के गांव खेड़की टप्पा निवासी अनिल कुमार से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पुष्पेंद्र ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए अनिल को आरबीआई में कैशियर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद के माध्यम से करीब 17 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपी ने पीड़ित को नौकरी से संबंधित कुछ दस्तावेज भी भेजे, लेकिन जांच में वे फर्जी निकले। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच की गई। जांच में आरोपी के खिलाफ तथ्य सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें