बीआरसी में हुई संकुल प्रभारियों की बैठक
नजीबाबाद। बीआरसी कार्यालय पर संकुल प्रभारियों की बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालय में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी इशकलाल ने संकुल प्रभारियों को उनके जुड़े परिषदीय विद्यालय में पहुंचकर शिक्षकों को बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। कंपोजिट ग्रांट, इंसीनेरेटर, विद्युत धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र बीआरसी पर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासनादेश के अनुसार समिति गठित कर क्रीड़ा सामग्री क्रय में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में आबिद रशीद, अमित त्यागी, मुस्तकीम अहमद, पुष्पेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, निर्मल, इकबाल, नीता, पूनम, मनीराम, राहुल, कमला आदि रहे।