मतदान के प्रति किया जागरूक
स्योहार। स्वीप योजना के अंतर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए एमक्यू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट की ओर से रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य इशरत मंसूर सिद्दीकी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी ने किया। एनसीसी कैडेट ने मतदाताओं को चुनाव में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। रैली में अध्यापक फहीम अहमद सिद्दीकी, अतहर जमाल, एनसीसी कैडेट मोहम्मद फरमान, अमन कुमार, मोहम्मद इब्राहिम, रोहित कुमार, केके तातरान, मोहम्मद रिसद, जानू कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।