ओमवती का नामांकन 25 को
नगीना। नगीना लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती 25 मार्च को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने के लिए बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचेगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती ने अपने समर्थकों के साथ लोकसभा क्षेत्र में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने बताया कि नगीना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी ओमवती 25 मार्च को अपने समर्थकों के साथ बिजनौर पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। जिला अध्यक्ष ने बताया प्रत्याशी ओमवती ने अपने समर्थकों के साथ नगीना लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीणों तथा शहरी क्षेत्र के लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया है।