फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी का सम्मान करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी का सम्मान करने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। सभी से नारी का सम्मान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल, जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर, नारी शक्ति संगठन से जुड़ीं पूनम गोयल, असिस्टेंट डायरेक्टर राघव मेहरा, एसोसिएट डीन शिवानी चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने भाषण व कविता से महिलाओं की समाज में हो रही अनदेखी को मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किया। रचना पाल ने बताया कि शिक्षा से ही इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। अधिवक्ता हरजिंदर कौर ने बताया कि समाज में महिलाओं का लिंगानुपात कम होता जा रहा है। पूनम गोयल जी ने बताया कि महिलाओं का हर दिन सम्मान होना चाहिए। एसोसिएट डीन शिवानी चौहान ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए महिलाओं को मिल जुल कर काम करना पड़ेगा। राघव मेहरा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए दोषियों को सख्त सजा दी जाए। इस दौरान सांस्कृतिक, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा हेमलता प्रथम, नर्सिंग विभाग से काजल, शगुफ्ता तृतीय रहीं। इस दौरान अतिक्षा शर्मा, अभिलाषा राजपूत, सोनम चौहान, नेहा खान, ऋतु राजपूत आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें