बिजनौर। बृहस्पतिवार को दसवीं का गणित का पेपर था। परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों में भी गणित के पेपर को लेकर तनाव था। अनेक अभिभावक परीक्षा केंद्रों पर पेपर समाप्त होने से पहले आ गए थे। पेपर छूटने पर जब अभिभावकों ने अपने बच्चों को खुशी से उछलते आते देखा तो उन्होंने राहत की सांस ली। जिला कोऑर्डिनेटर सीमा विश्वास के अनुसार जिले के सभी केंद्रों पर गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। परीक्षा में मात्र 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अफसा, समीर, रोहन आदि छात्रों ने पेपर अच्छा बताया। उनका कहना था कि पेपर सिलेबस में से है। सभी सवाल कक्षा में कराए गए थे। बिजनौर पब्लिक स्कूल के गणित शिक्षक विशाल वत्स का कहना था कि पेपर एनसीआरटी किताबों में से था। पेपर में बहुत सारी प्रोबलम्स ऐसी थी कि जो एनसीआरटी की किताबों में थी तथा उनकी फिगर्स भी नहीं बदली गई थी। पेपर सीबीएसई द्वारा जारी सैंपल पेपर के अनुसार है। जनरल व मेधावी दोनों तरह के बच्चों को ध्यान रखकर पेपर बनाया गया। लगभग 40 प्रतिशत सवाल सभी बच्चों के करने योग्य हैं। बच्चों को शत प्रतिशत व 90 प्रतिशत से अधिक नंबर आने की उम्मीद हैं।