राजनीति में आगे आएं महिलाएं : हेमलता नेगी
कालागढ़। कालागढ़ पहुंची कोटद्वार की मेयर हेमलता नेगी, पार्षद गीता नेगी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए महिलाओं को स्वच्छ राजनीति में आकर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। कालागढ़ में महिला दिवस पर पूर्व संध्या पर महिलाओं की बैठक में कहा कि आज महिलाओं को समाज की तस्वीर बदलनी होगी। समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान मिले। वह अपनी योग्यता के आधार पर आज बड़े पदों पर हैं। वह स्वयं आज मेयर हैं, उनके सामने जनसमस्याएं आती है, उनका समाधान हो रहा है। उसके साथ महिला पार्षद काम कर रही है। कहा कि शीघ्र ही कालागढ़ में महिलाओं के लिए एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पार्षद गीता नेगी ने कहा कि महिला दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब नारी को उसका उचित सम्मान, समाज में स्थान मिले।