कुरान हिफ्ज करने पर हौसलाअफजाई की
धामपुर। मदरसा जामिया नूरिया में छात्र के कुरान हिफ्ज करने पर एक महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें लगातार कंठस्थ कलाम पाक सुनाने वाले तालीमजदा छात्र की हौसलाअफजाई की गई। मोहल्ला बंदूकचियान स्थित मदरसा जामिया नूरिया में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई महफिल का आगाज मोहम्मद फैज की नाते पाक से हुआ। मौलाना मजहरी मियां ने बताया कि मदरसे में तालीम हासिल करने वाले हाफिज मोहम्मद नासिर नूरी ने कलाम पाक कंठस्थ कर उन्हें सुनाया। इस मौके पर हाफिज कुरान मोहम्मद मियां, मोहम्मद इसरार, हकीम मोहम्मद अब्बास अकरमी, अमनात वारसी, नसीम अहमद आदि शामिल रहे।