फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। विकास खंड स्योहारा के ड्वाकरा हाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चयनित किये गये लाभार्थी किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप राजपूत तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत ललित प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम का संजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। एडीओ पंचायत ललित प्रताप ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 25 लाभार्थी कृषकों की सूची तहसील प्रशासन द्वारा विकास खंड स्योहारा को भेजी गई थी। जिसमें से 19 कृषकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी लाभार्थियों कृषकों को चुना गया है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती की जमीन है। चयनित सभी किसानों को 6000 रुपये सालाना दिये जाएंगे। 2000 रुपये की पहली किस्त किसानों के खाते में डाल दी गई है। इस मौके पर डा विनीत कुमार देवरा, मनोज भटनागर, अनिल जैन, सुधीर चंद जैन, सुनील कुमार, आमिर उमर, अकरम अलवी आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें