व्यापारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
धामपुर/कादराबाद। व्यापारियों की ओर से बुधवार को शहीदों की शहादत पर दुख जताते हुए नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद करते हुए चल रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस तिराहे पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारी वीरेंद्र रस्तौगी के नेतृत्व में फल चौक पर एकत्रित हुए। नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए नेतीजी सुभाषचंद बोस तिराहे पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर वीरेंद्र रस्तौगी, शिक्षक नेता फरीदुर्रहमान, कांग्रेसी नेता राजन गांधी, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, सुरेश सक्सैना रहे। उधर, कादराबाद के ग्राम खुशहालपुर में यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित रमेश चंद्र गौड़ ने यज्ञ संपादित कराया। यज्ञ में लक्ष्मण पेंटर, खूब सिंह, जीत सिंह, रामपाल, शेर सिंह, होशियार सिंह, ठाकुर चंचल कुमार, हरिपाल सिंह रहे।