नजीबाबाद। नजीबाबाद में आईएएस, पीसीएस तथा विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे निशुल्क कोचिंग सेंटर से हर्षित कुमार और कुलदीप कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की। एसडीएम ने बताया कि अलीगढ़ निशुल्क कोचिंग सेंटर से पुष्पेंद्र, विजेंद्र, राजेश, कृष्ण कुमार, जितेंद्र, अजीत और कांति प्रसाद ने पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है।