फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। कोटावाली पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ड्रम से टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवकों को नजीबाबाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। युवकों की नाजुक स्थिति में परिजनों ने उन्हें चंडीगढ़ भर्ती कराया।
विज्ञापन

तहसील के गांव अंगाखेड़ी निवासी नरदेव के पुत्र नवीन की बरात शुक्रवार को हरिद्वार गई थी। भाई की बरात में शामिल होने के लिए गौरव अपने साथी सचिन के साथ बाइक से निकला। बाइक सवार युवक नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जैसे ही कोटावाली नदी पुल के पास पहुंचे तो उनकी तेज रफ्तार बाइक क्षतिग्रस्त पुल पर रखे संकेत ड्रम से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल युवकों को नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने घायलों की नाजुक स्थिति देखते हुए चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें