फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश टैलेंट हंट परीक्षा के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टैलेंट हंट परीक्षा के विजेताओं का सम्मान
विज्ञापन

चांदपुर। यूपी इंग्लिश स्कोलर्स एसोसिएशन बिजनौर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में इंग्लिश टैलेंट हंट परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित टॉपर्स ऑनर सेरेमनी में मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने कहा कि युवा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करें। देश भक्त नागरिक बनकर राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करें। प्रतियोगिताएं जीवन में सफलता का द्वारा खोलती हैं। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करते हुए लक्ष्य प्राप्ति तक संघर्ष करने का आह्वान किया। डॉ. मनजीत कौर ने छात्र छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला प्रथम टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नूरपुर के छात्र नीतिश कुमार को इंग्लिश स्कोलर्स चैंपियनशिप अवार्ड 2018 से सम्मानित किया। जिला द्वितीय टॉपर शैराब फातिमा, स्वाति सिंह, प्रतिष्ठा राजपूत, दीपाली त्यागी, धीरज कुमार, आकाश कुमार, रितिक यादव को ऐक्सेलेंट इंग्लिश स्कोलर्स अवार्ड 2018 से, तृतीय टॉपर शगुन रानी, हिमांशु कुमार, नितिका विश्नोई, चाहत गहलौत, बलजीत सिंह, मोना भारद्वाज, मिताक्षी, डिंपल पाल को यंग इंग्लिश स्कोलर्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के राजन तोमर को कॉलेज टॉपर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता व एमएस त्यागी के संचालन में चले कार्यक्रम में विपिन पांडेय, वीपी सिंह, साजिद मलिक, अवनीश भटनागर, पूनम विश्नोई, नरपाल सिंह, नसीमुद्दीन, मदनपाल सिंह, वेदपाल गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मेजर चरण सिंह, विनेश त्यागी, अजयवीर सिंह, सुनील कुमार, योगेंद्र त्यागी, दुष्यंत त्यागी, अर्चना शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें