फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
विज्ञापन

रेहड़। एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी में तीन दिवसीय निरीक्षण के समापन पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने छात्र छात्राओं के प्रयास की सराहना की। तीन दिवसीय जिला स्तरीय निरीक्षण के अंतिम दिन बुधवार को समापन पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। लघु नाटिकाओं के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, खूब कमाओ, खूब बचाओ जैसे सामाजिक संदेश देकर वाही वाही बटौरी। साथ ही बच्चों ने वाद विवाद, देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। निरीक्षक सत्यवीर सिंह सिसौदिया प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ़ ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह सिसौदिया के अलावा इरफान अली प्रवक्ता बिजनौर इंटर कॉलेज तथा देवेश शर्मा प्रवक्ता केएम इंटर कॉलेज धामपुर निरीक्षक रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रबंधक मेघनाद सिंह व संचालन विपिन कुमार ने किया। प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बच्चों से सफलता के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें