फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कृष्णा कॉलेज विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में कृष्णा कॉलेज विजयी
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीओ ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
छात्रा निहारिका पांडेय, सिया, हर्षिता, दमनप्रीत, आकांक्षा, दीपांश, आशुतोष, प्रियेस, पल्लव, विकर्ण आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सीओ सिटी महेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे अंदर एकता एवं अनुशासन को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा देश की धरोहर है। इसलिए सभी युवाओं से हेलमेट पहनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य एसएम सिद्दीकी ने खेलों का महत्व बताया। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में रामा कॉलेज किरतपुर ने लक्ष्य कॉलेज स्योहारा को 2-0 से हराया। कबड्डी पुरुष वर्ग में कृष्णा कॉलेज ने पृथ्वीराज चौहान कॉलेज धामपुर को हराकर जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगासन महिला वर्ग में पृथ्वीराज चौहान कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में विक्रम सिंह पीजी कॉलेज राजौरी ने बाजी मारी। बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में विवेकानंद गर्ल्स कॉलेज दरबाड़ा प्रथम, रामा कॉलेज किरतपुर द्वितीय रहा। बैडमिंटन डबल्स पुरुष वर्ग में कृष्णा कॉलेज प्रथम, डायट इस्माइलपुर द्वितीय रहा। कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्राचार्या डॉ. दीप्ति डिमरी ने विद्यार्थियों से खेल भावना का सदैव पालन करने को कहा। संचालन निधि शुक्ला ने किया। आयोजन में डॉ. राजीव चौधरी, विशाल चौहान, प्रांशु, अनुज शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें