फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्घासुन अर्पित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया याद
विज्ञापन

शेरकोट। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना ने संविधान दिवस पर डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारी मोहल्ला समना सराय में आंबेडकर धर्मशाला पर एकत्रित हुए। मंडलीय संयोजक अमिष रस्तोगी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने भारत के इस महान संविधान को दो वर्ष 11 माह व 18 दिन में पूर्ण कर 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। 26 जनवरी 1950 को यह देश में लागू हुआ। भाजपा नेता कामेश्वर राजपूत ने कहा कि 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व के प्रसार और बाबा साहेब के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इस मौके पर हर्ष चौहान, रणजीत सिंह, श्याम सिंह, राजेश, महेश, यश रूहेला, मोनू राहुल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें