फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खसरा और रुबेला के खात्मे में दें सहयोग : एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद । खसरा और रुबेला बच्चों में होने वाली खतरनाक बीमारी है। टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी को समाप्त किया जा सकता है। इन बीमारियों के खात्मे के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर एमआर टीकाकरण अभियान में सहयोग देना होगा।
विज्ञापन

नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित खसरा और रुबेेला स्वास्थ्य संगोष्ठी में यह बात एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने कही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.संदीप कुुमार ने कहा कि 9 माह से 15 वर्ष आयु के बच्चों को लगने वाले खसरा और रुबेला की रोकथाम के एमआर टीका पूर्णत: सुरक्षित है। प्रधानाचार्या शबाना परवीन, नोडल अधिकारी नाजमीन, जरीन अख्तर, बीएमसी तिलकराज चांदना के उपस्थिति में एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने एएनएम द्वारा टीकाकरण किए बच्चे के हाथ में निशान व प्रमाण पत्र देकर एमआर अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान शहाना परवीन, आशा, मुमताज, तरन्नुम, कोहीनूर, शमा परवीन, फरहाना, रीना अग्रवाल, प्राची, दीप शिखा, अंशु शर्मा की गठित टीमों को एमआर टीकाकरण के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें