अमरोहा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मैक्स पब्लिक स्कूल में नात-ए-शरीफ प्रतियोगिता हुई। उस्मान अहमद ने मोहम्मद साहब की खूबियों के बारे में बताया। कहा कि उन्होंने दुनिया के लिए शांति का रास्ता दिखाया।
तालीम को हर हाल में पूरा करने को कहा है। क्योंकि तालीम से इंसानियत मजबूत होती है। मोहम्मद साहब ने एशिया, यूरोप और अफ्रीकी मुल्कों में प्रभाव डाला। प्रधानाचार्य मुसर्रत जहां ने मोहम्मद साहब के तालीम पर चलने की जरुरत बताई। अबुल कलाम-ग्रीन, अंबेडकर-ब्ल्यू, नेहरू-यलो और सर सैयद-रेड हाऊस के अनुसार प्रतिभाग किया।