फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने सरकार से गन्ने का भाव 500 रूपए क्विंटल की दर से मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने 500 रुपये क्विंटल मांगा गन्ना मूल्य
विज्ञापन

अफजलगढ़। वादीगढ़ चौराहे पर संपन्न हुई बैठक में भाकियू के जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक ने कहा कि कुछ लोग जिलाध्यक्ष दिगंबर के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह द्वारा बसेड़ा कुंवर निवासी अशोक शर्मा को धामपुर तहसील का सचिव बनाने पर प्रसन्नता जताई। मंडल सचिव रमेश शेखावत ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि गन्ना मूल्य 10 से 15 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिसे भाकियू स्वीकार नहीं करेगी। लागत के अनुसार गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. राजपाल सिंह, महीपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, संजीव चौहान, वसीम, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें