फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी काटने वालों पर सीएम से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। प्रदेश सरकार के आदेशों को दर किनार कर कृषि योग्य भूमि को बिचौलियों के माध्यम से किसानों से औने पौने दामों में क्रय कर अवैध कालोनियां काटी जा रही है। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के मंडल संयोजक अमिष रस्तोगी और बोनी भैय्या ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी शिकायत में बताया कि नगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने गरीब किसानों को डरा धमका कर उनकी खेती की जमीन को कम दामों पर खरीदकर आवासीय कालोनी को कटाने का काम शुरू कर दिया है। नगर में ऐसी कई स्थानों पर कालोनियों बनी है, जहां पर प्लाट महंगे दामों में अवैध तौर बेचकर मोटी कमाई करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कालोनियां विनियमित क्षेत्र से भी स्वीकृत नहीं है। लोगों को स्वीकृति का हवाला देकर प्लाटों की बिक्री की जा रही है। बताया गया कि लोगों ने वन विभाग की बगैर परमिशन हरेभरे बागों को भी काट डाला। शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे है। बड़ी बात यह है कि अधिकांश यह अवैैध कालोनियां निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे पर स्थित है। जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वे जांच कराने के बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें